Skip to main content

उम्मीद

उफनाये दरिया को देख दिल सहम सा गया ,
वापिस कदम खुद बा खुद चल पड़े !

रस्ते में एक बच्चा बारिश के मजे ले रहा था ,
गजब का  हौसला हमने कागज़ की नाव में देखा !!

उसके चेहरे के सुकून से हमने जाना ,
हारना उसने जाना न था !

खुदा इस हौसले को यु ही बचा रखना ,
बड़ी मुश्किलों से इंसान तैयार होते हैं !!

रात आई है तो सवेरा भी होगा ,
थोडा इत्मिनान रख मेरे दिल !!  

दरिया कितनी भी गहरी क्यों न हो
किनारा जरूर होता  है !!

***************************************

Comments